You are currently viewing गांव कटियावाला में गांव वासियों ने रोड जाम कर लगाया धरना

गांव कटियावाला में गांव वासियों ने रोड जाम कर लगाया धरना

  • Post author:
  • Post published:

जलालाबाद/फाजिलका-(दलीप दत्त)-   जलालाबाद हल्के के गांव कटियावाला में मनरेगा का काम करने वाले बाशिंदों ने रोड जाम कर धरना लगा दिया। गांव में मनरेगा के काम को लेकर विवाद हो गया जिसके रोष स्वरूप ग्रामीणों द्वारा धरना लगा दिया गया। इस बात की सूचना जब जलालाबाद स्थित पंचायती विभाग के अधिकारियों को मिली तो सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पंचायती विभाग के एपीआरओ विभाग के करन कटारिया के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना उठा लिया।