You are currently viewing डाक्टरों की कमी के चलते किसान यूनियन के नेताओं और समाजसेवियों द्वारा एसएमओ को सौंपा गया मांगपत्र

डाक्टरों की कमी के चलते किसान यूनियन के नेताओं और समाजसेवियों द्वारा एसएमओ को सौंपा गया मांगपत्र

  • Post author:
  • Post published:

जलालाबाद/फाजिलका-(दलीप दत्त)-   जलालाबाद के सिविल अस्पताल में डाक्टरों की कमी के चलते किसान यूनियन के नेताओं और समाजसेवियों द्वारा एसएमओ को एक मांगपत्र सौंपा गया। इस मौके जहां डाक्टरों की कमी के चलते चर्चा की गई वहीं स्वास्थ्य मंत्री के नाम पर एक मांगपत्र जलालाबाद के एसएमओ को सौंपा गया। किसान यूनियन के नेताओं और समाजसेवियों ने बताया कि उनको पता चला कि इससे पहले मरीजों को रेफर कर दिया जाता था। अब फिर पिछले कई दिनों सजेरियन आपरेट नहीं हो रहे। लोगों का कहना था कि डाक्टर जानबूझकर नहीं आपरेट करते लेकिन उनको यहां आकर पता चला कि एनसथीसिया का डाक्टर सिविल अस्पताल में नहीं है जिसके चलते प्राइवेट डाक्टर को बुलाना पड़ता है जो कई बार आने से इंकार कर देता है जिसके चलते डाक्टरों का भी मनोबल टूटता है। यदि हड्डियों वाले डाक्टर ने आपरेशन करना है तो भी डाक्टर की जरूरत है और यदि सजेरियन करना है तो उसके लिए एनसथीसिया वाले डाक्टर की जरूरत है। उनकी पंजाब सरकार व बाबा फरीद यूनिवर्सिटी से मांग है कि सिविल अस्पताल में एनसथीसिया के डाक्टर की भर्ती की जाए ताकि लोगों को महंगे इलाज से छुटकारा मिल सके और सिविल अस्पताल में सस्ता इलाज हो सके।