You are currently viewing गलती से आई ढाई लाख की राशि असली मालिक को वापिस लौटाई

गलती से आई ढाई लाख की राशि असली मालिक को वापिस लौटाई

  • Post author:
  • Post published:

-दूमड़ा फिलिंग स्टेशन के संचालक बिट्टू दूमड़ा ने एक बार फिर से दिया इमानदारी का परिचय 

जलालाबाद/फाजिलका-(दलीप दत्त)- जलालाबाद के बाहमनीवाला रोड पर दूमड़ा फिलिंग स्टेशन (पैट्रोल पंप) पर गलती से ढाई लाख की आई को वापिस उसके मालिक को लोटाकर इमानदारी का परिचय दिया है। मिली जानकारी मुताबिक बाहमनीवाला रोड पर मौजूद दूमड़ा फिलिंग स्टेशन पर तारेवाला निवासी सोनू बराड़ द्वारा गलती से ढाई लाख रुपए की राशि उनके खाते में डाल दी गई। जिसके बाद पैट्रोल पंप मालिक द्वारा हिसाब मिलाया गया तो पता चला कि किसी ने उनको गलती से ढाई लाख रुपए की राशि डाल दी गई है। जिस पर बिट्टू दूमड़ा द्वारा इमानदारी का सबूत देते हुए सोनू मक्कड़ उनको फोन करके उनकी राशि वापिस लौटा दी गई। ढाई लाख रुपए वापिस मिलने पर सोनू बराड़ ने पंप संचालक बिट्टू दूमड़ा का आभार प्रकट करते कहा कि बिट्टू दूमड़ा द्वारा लगातार दूसरी बार इमानदारी का सबूत दिया गया है। बता दें कि लगभग 6 महीने पहले पैट्रोप पंप पर आए जलालाबाद निवासी डाक्टर मक्कड़ द्वारा 30 हजार का पैट्रोल डलवाया गया जिनके द्वारा उनको गलती से अधिक राशि दे दी गई। जब उनके द्वारा कैमरे चेक किए गए तो पता चलने पर उनके द्वारा अधिक पैसे देने वाले व्यक्ति को फोन करके वापस बुलाकर पैसे लौटा दिए थे। उन्होंने बताया कि बिट्टू दूमड़ा जैसी मिसाल सभी को कायम करनी चाहिए क्योंकि इस जमाने में जहां 500 रुपए के लिए भी कोई बेईमान हो जाता है परंतु उन्होंने ऐसा नहीं किया। अंत में सोनू बराड़ द्वारा पंप संचालक बिट्टू दूमड़ा का तहे दिल से धन्यवाद किया