You are currently viewing गांव महालम से पुलिस ने की 1100 लीटर लाहन बरामद

गांव महालम से पुलिस ने की 1100 लीटर लाहन बरामद

  • Post author:
  • Post published:

फाजिलका–(दलीप दत्त)-थाना वैरोके पुलिस ने गांव महालम से 1100 लीटर लाहन बरामद की है। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उनको मुखबरी मिलने पर दर्शन सिंह पुत्र माछी सिंह वासी चक्क बलोचा उर्फ महालम के घर से 500 लीटर लाहन बरामद हुई जबकि वह भाग निकला। जांच अधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि उनको मुखबरी मिलने पर आशा रानी पत्नी गुरमेल सिंह वासी ढाणी प्रेम सिंह दाखली महालम के घर से 400 लीटर लाहन बरामद हुई जबकि वह भाग निकली। जांच अधिकारी गुरदेव ने बताया कि उनको मुखबरी मिलने पर मोहिंदर सिंह उर्फ कक्करा पुत्र सरदारा सिंह वासी चक्क बलोचा उर्फ महालम के घर से 100 लीटर लाहन बरामद हुई जबकि वह भाग निकला।जांच अधिकारी एचसी गुरचरण सिंह ने बताया कि उनको दौराने गश्त मुखबरी मिलने पर जसविंदर सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह वासी चक्क बलोचा उर्फ महालम के घर से 100 लीटर लाहन बरामद हुई जबकि वह भाग निकला। पुलिस द्वारा आरोपियों पर धारा 61/1/14 आबकारी एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया गया है।