You are currently viewing वान बाजार के निकट चौधरियां वाली गली में कपड़ों की दुकान पर चोरी, 2 लाख का सामान ले गए चोर

वान बाजार के निकट चौधरियां वाली गली में कपड़ों की दुकान पर चोरी, 2 लाख का सामान ले गए चोर

  • Post author:
  • Post published:

फाजिलका-(दलीप दत्त)- फाजिल्का के वान बाजार के नजदीक के चौधरियां गली में एक कपड़े वाली दुकान पर चोरी हो गई है। जिसके चलते चोर उसमें पड़ा 2 लाख रुपए का सामान चोरी करके ले गए हैं। जानकारी देते हुए दुकानदार मनिल बब्बर ने बताया कि बीती रात चोरी की घटना हुई है। उन्होंने कहा कि वह दुकान बंद करके अपने घर गए थे। आज तड़के जब वह दुकान पर आए तो दुकान का कुंडा टूटा हुआ था और दुकान के ऊपर वाले कमरे में से 2 लाख रुपए का कपड़ा चोरी हो चुका था। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा यह माल कुछ दिन पहले ही मंगवाया गया था जोकि अब चोरी हो गया है। उन्होंने कहा कि अब शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस द्वारा इन चोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जिसको लेकर दुकानदार में काफी रोष देखने को मिला। उधर इस मामले में पुलिस द्वारा भी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है और उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।