You are currently viewing फाजिल्का में बड़े जोर शोर और खुलेआम चल रहा है दड़े सट्टे का काम- प्रशासन बेखबर

फाजिल्का में बड़े जोर शोर और खुलेआम चल रहा है दड़े सट्टे का काम- प्रशासन बेखबर

  • Post author:
  • Post published:

-मीडिया द्वारा मिली सूचना जल्द ही की जाए कार्रवाई- एसएसपी फाजिल्का

-फाजिल्का के अबोहर रोड पर बसा गांव बनवाला का रहने वाला है मास्टरमाइंड।

-छोटी उम्र के बच्चे हो रहे हैं उक्त मास्टरमाइंड द्वारा दिए लालच के शिकार

फाजिलका–(दलीप दत्त)- पिछले कुछ दिनों से फाजिल्का पुलिस द्वारा एक अच्छे काम को अंजाम दिया जा रहा है। अगर काम की बात करें तो फाजिल्का में दड़े सट्टे का काम खुलेआम बड़े जोर शोर से चल रहा है और पुलिस द्वारा इस पर लगाम लगाने के लिए सट्टेबाजों पर मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं।परंतु कम उम्र के लड़कों पर हो रहे हैं केस दर्ज और मास्टर माइंड खुलेआम दे रहा है अपने काम को अंजाम। मीडिया को मिली इस बाबत जानकारी की पुष्टि के लिए जब सट्टे से जुड़े कारोबार में काम करने वाले लड़के ने नाम ना छापने और पहचान ना बता जाने की शर्त पर बताया की फाजिल्का में सट्टे के कारोबार को चलाने वाला मुख्य मास्टरमाइंड फाजिल्का के निकटवर्ती गांव वन वाले का रहने वाला है और वह फाजिल्का के लगभग आधे से ज्यादा मोहल्लों में अपने अड्डे चला रहा है और रात 12:00 बजे तक जितना सट्टे की पर्ची पर पैसा लगता है वह सब हिसाब होने के बाद उनमें से 15% से लेकर 20% उनको दिया जाता है। और उसके साथ एक मीट का कारोबार करने वाला व्यक्ति साथ होता है जो कहते हैं कि उसकी पुलिस में अच्छी सेटिंग है आप बेखौफ होकर अपना काम करो। और उक्त मास्टरमाइंड कहता है कि राजनीति में अपनी अच्छी पकड़ है ओर मीट संचालक कई बार उनके सामने व्हाट्सएप काल के जरिए कहता है कि मैंने उनको समझा दिया है आप खुल के काम करो  यहां पर कोई भी छापेमारी नहीं करेगा। जब उक्त लड़के से पूछा गया कि वह व्हाट्सएप के जरिए किसको कॉल करता है तो उसने बताया कि वह नहीं जानता किस को फोन करता है। उक्त मास्टरमाइंड व्यक्ति द्वारा फाजिल्का के नई आबादी, गद्दी के अहाते के नजदीक, नई दिल्ली मोहल्ले के बैक साइड, नई आबादी फाटक के पास, दाना मंडी मलोट रोड़, अनी दिल्ली के पीछे जांडवाला रोड, इसके अलावा मुल्तानी चुंगी के इर्द-गिर्द के दुकानदारों ने बताया कि शाम ढलते ही सरेआम दड़े सट्टे का कारोबार खुलेआम शुरू हो जाता है और मुल्तानी चुंगी के दोनों तरफ मंदिर होने के कारण महिलाओं और बच्चों की आवाजाही रहती है और सट्टा लगाने के लिए आने वाले लोग भद्दी शब्दावली का प्रयोग करते हैं जिसके चलते यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी रहती है दुकानदारों ने कहा कि कई बार यहां पर मोटरसाइकिल पर पुलिस वाले आते हैं और चुपचाप देख कर चले जाते हैं।

इस सब मामले को लेकर जब फाजिल्का एसएसपी माननीय अवनीत कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह अभी नये आए हैं । और मीडिया का सहयोग बहुत ही जरूरी है। फाजिल्का शहर के अलावा जिले में कहीं भी कोई मीडिया की नजर में ऐसा गलत काम नजर आता है तुरंत सूचित करें और जो सट्टेबाजी काम फाजिल्का में चल रहा है। इस पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी को बख्शा नहीं जाएगा।