You are currently viewing धन-धन बाबा गंडा मल्ल जी की स्मृति में मेला आयोजित 

धन-धन बाबा गंडा मल्ल जी की स्मृति में मेला आयोजित 

  • Post author:
  • Post published:

जलालाबाद/फाजिलका– (पंजाब वार्ता ब्यूरो)- समीपवर्ती गांव चक जमालगढ़ उर्फ ​​पंजेकी में धन धन बाबा गंडा माल की स्मृति में हर साल की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर जानकारी देते हुए ग्रामीण जगदीश कुमार व गुरबख्श सिंह ने बताया कि इस मौके पर 111 श्री अखंड पाठ के भोग डाले गए हैं। यह मेला भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से पहले से लगाया जाता है। इस मेले के दौरान विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु हजारों की संख्या में पहुंचते हैं और बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि लोग यहां मन्नतें मानकर जाते हैं और इसे पूरा करने के बाद प्रसाद के रूप में यहां शराब चढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि इस डेरे में प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर सुखमणी साहिब के पाठ डाले जाते हैं और पूरे दिन अटूट लंगर वितरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय मेले में कबड्डी व वॉलीबाल के मैच भी करवाए जाएंगे। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा गद्दीनशीन बाबा संतोख सिंह, माता ममता रानी सहित समस्त ग्राम पंचायत व क्षेत्रवासियों ने भरपूर सहयोग दिया।