You are currently viewing राजेश कालड़ा को फाजिल्का नगर कौंसिल के नए कानूनी सलाहकार नियुक्त

राजेश कालड़ा को फाजिल्का नगर कौंसिल के नए कानूनी सलाहकार नियुक्त

  • Post author:
  • Post published:

फाजिलका-(दलीप दत्त)-बार एसोसिएशन फाजिल्का के पूर्व अध्यक्ष एवं सीनियर एडवोकेट राजेश कालड़ा को फाजिल्का नगर कौंसिल का नया कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस आशय की सूचना नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी मंगत राम ने एक पत्र के जरिये एडवोकेट कालड़ा को दी है। जारी पत्र में ईओ मंगत राम ने बताया कि नगर कौंसिल के प्रस्ताव संख्या 236 दिनांक 11 जनवरी 2023 के जरिये आप को फाजिल्का नगर कौंसिल का कानूनी सलाहकार नियुक्त करना पारित किया गया था। इस प्रस्ताव को 23 जनवरी 2023 को एडीसी की ओर से मंजूरी दी दे गई है। वहीं एडवोकेट कालड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए नगर कौंसिल के समूह पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मचारियों विश्वास दिलाया है कि वह उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी तनदेही से निभाएंगे।