You are currently viewing एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल क्लब ने एस एस पी को सौंपा ज्ञापन

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल क्लब ने एस एस पी को सौंपा ज्ञापन

  • Post author:
  • Post published:

-शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए शहर के मुख्य चौकों पर परमानेंट नाके लगाएं: जाएं संदीप चलाना 

फाजिलका–(दलीप दत्त)-एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल क्लब द्वारा फाजिल्का में बढ़ रही चोरियों के खिलाफ एस एस पी अवनीत कौर सिद्धू को ज्ञापन सौंपा गया। इस बारे में जानकारी देते हुए क्लब के जिलाध्यक्ष संदीप चलाना ने बताया कि क्लब के चैयरमेन राजन लूना की अगुवाई में एस एस पी कार्यलय पहुंच फाजिल्का में दिनों दिन बढ़ रही चोरीयों व शरारती तत्वों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया। फाजिल्का में अब दिन दिहाड़े ही चोरियां हो रही है। फाजिल्का के मुख्य चौंक संजीव सिनेमा चौंक, जय बाबे हलवाई चौंक, रेशम जलेबी वाला चौंक, शास्त्री चौंक पर शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए परमानेंट नाके लगाएं जाएं। फाजिल्का में शरारती तत्वों द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखों की आवाज़ लगाकर शहर का माहौल ख़राब किया जा रहा है। इन चौकों पर परमानेंट नाके लगाकर बिना नंबरी वाहन, ट्रिपल सवारी, व हुलडबाजी करने वालों पर नकेल कसी जाए। इस अवसर पर एस एस पी अवनीत कौर सिद्धू ने क्लब के सदस्यों को विश्वास दिलाया कि जल्द ही फाजिल्का शहर में गशत बढ़ाकर व नाके लगाकर शरारती तत्वों पर नकेल कसी जाएगी। इस अवसर पर चैयरमेन राजन लूना ने बताया कि सभी माता पिता से निवेदन है कि अपने नाबालिग बच्चों को व्हीकल्स न दो । क्योंकि बच्चे छोटे होने के कारण उनको व्हीकल चलाने की समझ नहीं आती है ‌‌‌। बड़ी स्पीड में व्हीकल्स को दौड़ाते हैं। जिससे काफी हादसे होते हैं। इसलिए अपने नाबालिग बच्चों को व्हीकल्स न देवें। उन्होंने शरारती तत्वों को चेतावनी दी कि वह सुधर जाएं। फाजिल्का शहर का माहौल ख़राब न करें। इस अवसर पर एंटी करप्शन क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहें।