You are currently viewing 24,01,982 रुपए की ठगी मारने वाले 3 आरोपियों पर पर्चा दर्ज

24,01,982 रुपए की ठगी मारने वाले 3 आरोपियों पर पर्चा दर्ज

  • Post author:
  • Post published:

जलालाबाद/फाजिलका-(पंजाब वार्ता ब्यूरो)- थाना सिटी पुलिस ने 24,01,982 रुपए की ठगी मारने वाले 3 आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी गुरदेव राज ने बताया कि उनको सतीश कुमार और हरमीत कुमार पुत्र रामचंद्र वासी चक्क जमाल गढ़ जलालाबाद ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी फर्म गुरु कृपा फूड्स घुबाया से सुभाष चंद्र जोसन पुत्र शाम लाल जोसन, रमन जोसन पुत्र सुभाष जोसन और ऋषभ जोसन पुत्र हरजिंदर जोसन वासी चक्क सौतरिया ने धान खरीद के बकाया रकम 780,851,19 रुपए न देने पर जिसका बकाया 31.12.2022 ब्याज जोड़कर कुल रकम 24,01,982 ठगी मारी है। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने संबंधी उक्त दरखास्त समेत जांच कानूनी राय समेत अप्रूवल सीनियर कप्तान पुलिस फाजिल्का के दफ्तर से मिलने के बाद उक्त आरोपियों पर धारा 420, 506 के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया गया है।