You are currently viewing मारपीट करने व गाड़ी की तोड़फोड़ करने वाले 8 आरोपियों पर पर्चा दर्ज

मारपीट करने व गाड़ी की तोड़फोड़ करने वाले 8 आरोपियों पर पर्चा दर्ज

  • Post author:
  • Post published:

फाजिलका–(दलीप दत्त)-   थाना सदर पुलिस ने मारपीट करने व गाड़ी की तोड़फोड़ करने वाले 8 आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि उनको कुलबीर सिंह वासी मोहम्मद पीरा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि जतिंदर सिंह वासी पीर गुराया मोहल्ला फाजिल्का, संदीप कुमार वासी लालोवाली, गगन सिंह वासी ढींगरा कालोनी फाजिल्का, गौरव कुमार उर्फ गौरा टल्ल वासी नई आबादी फाजिल्का, गौरव उर्फ गट्टू वासी मलकाना मोहल्ला फाजिल्का, 2-3 अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी मारपीट की और गाड़ी की तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 324, 323, 341, 506, 427, 148, 149 के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया है।