You are currently viewing सरकारी हाई स्कूल बांडीवाला में अंतरराष्ट्रीय मात्र भाषा दिवस मनाया गया

सरकारी हाई स्कूल बांडीवाला में अंतरराष्ट्रीय मात्र भाषा दिवस मनाया गया

  • Post author:
  • Post published:

फाजिलका–(दलीप दत्त)-  सरकारी हाई स्कूल बांडीवाला में अंतरराष्ट्रीय मात्र भाषा दिवस मनाया गया। इस मौके सुबह की सभा में स्कूल के मुख्य अध्यापिका पूनम कासवा द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया गया और मात्र भाषा के महत्व से अवगत करवाया गया। इस मौके विद्यार्थियों को पंजाबी अध्यापिका मनजीत रानी द्वारा अंतरराष्ट्रीय मात्र भाषा दिवस के इतिहास और महत्व से अवगत करवाया गया। उनके द्वारा बताया गया कि उनकी मात्र भाषा पंजाबी को दुनिया की 7 हजार भाषाओं में से 10वां स्थान प्राप्त है। इसलिए हमें अपनी मात्र भाषा पंजाबी में बात करते शर्म नहीं बल्कि गर्व महसूस करना चाहिए। इस मौके विद्यार्थियों के लिए भाषण, कविता उच्चारण और सलोगन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें मात्र भाषा पंजाबी में सवाल पूछे गए। इस मौके स्कूल का समूह स्टाफ भी मौजूद था।