You are currently viewing गांव घल्लू के समीप एक ढाबे पर पिकअप चालक से लूटपाट

गांव घल्लू के समीप एक ढाबे पर पिकअप चालक से लूटपाट

  • Post author:
  • Post published:

फाजिलका-(दलीप दत्त)-फाजिल्का के गांव घल्लू के निवासी एक पिकअप चालक व्यक्ति द्वारा लूटपाट के आरोप लगाए गए हैं। गांव घल्लू सतवीर का कहना है कि नूर रेस्टोरेंट ढाबे पर उनके साथ लूटपाट हुई है। 4 मोटरसाइकिल पर सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा उन पर हमला किया गया और उनकी गाड़ी की तोड़फोड़ की गई और गाड़ी में पड़े डेढ़ लाख रुपए लूट लिए गए। इसके साथ ही उनके लड़के का मोबाइल भी छीन लिया गया और उनको जख्मी भी कर दिया गया। जिसके बाद उनको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी सूचना पुलिस को दी गई है लेकिन पुलिस द्वारा इस अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।