फाजिल्का- भारतीय जनता पार्टी जिला फाजिल्का के जिला अध्यक्ष राकेश धूड़िया ने बीती रात शहर के ह्रदय स्थली चौक घंटाघर में हुई चोरी की निंदा करते हुए कहा कि फाजिलका ने कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। स्थानीय विधायक सवना कानून व्यवस्था को ठीक करने को दरकिनार कर सस्ती वाहवाही लूटने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रील्स बना बना कर पेश करने में व्यस्त है। धूड़िया ने बताया कि फाजिल्का में आए दिन स्नैचिंग, मोटरसाइकिल चोरी, नशा तस्करी का बोलबाला है लेकिन विधायक महोदय कानून व्यवस्था की नकेल कसने में नाकामयाब हैं।
इतनी बड़ी संख्या में आये दिन चोरी की वारदातों का होना विधायक व पुलिस पर शंका व अविश्वास प्रकट करता है। जिला अध्यक्ष राकेश धूड़िया ने मांग की है की पुलिस मुस्तैदी के साथ काम कर व्यापारी वर्ग को संतुष्ट करें। अब फाजिल्का के लोग पुलिस के हाथों में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी फाजिल्का व्यापार मण्डल फाजिल्का के साथ सहयोग करने को तैयार रहेगी।


