You are currently viewing विधायक सवना ने होंडा एक्टिवा के नए माडल एच-स्मार्ट 110 सीसी की लांचिंग करवाई

विधायक सवना ने होंडा एक्टिवा के नए माडल एच-स्मार्ट 110 सीसी की लांचिंग करवाई

  • Post author:
  • Post published:

फाजिलका–(दलीप दत्त)-  क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना ने मंगलवार को स्थानीय अबोहर रोड पर स्थित होंडा एक्टिवा के शोरूम प्लेटिनम होंडा पर विशेष रूप से पहुंचकर होंडा एक्टिवा के नए माडल एच-स्मार्ट 110 सीसी की लांचिंग करवाई। उन्होंने एक्टिवा के नए माडल से पर्दा उठाकर व पहले ग्राहक को चाबी सौंपकर और केक काटकर इस लांचिंग को यादगार बनाया।

 

बता दें कि होंडा एक्टिवा की ओर से कई नई खूबियों वाले एच-स्मार्ट माडल जोकि 110 सीसी पावर का है, को फाजिल्का में लांच किया गया है। प्लेटिनम होंडा के प्रतिनिधि आशीष पुपनेजा ने बताया कि नए माडल में एलईडी लाइट वाला डिजीटल कंट्रोल पैनल, टेल फ्यूल लिड ताकि पेट्रोल भरवाते वक्त गाड़ी से उतरना न पड़े की सुविधा है। इसके अलावा पूरी तरह से रिमोट आपरेटेड इस एक्टिवा की सबसे बड़ी खासियत इसकी एंट्री थैफ्ट टैक्नालाजी है। इसमें अगर लॉक खुला भी है और इसकी रिमोट वाली चाबी गाड़ी से 10 फुट दूर चली जाती है तो ये गाड़ी पूरी तरह लॉक हो जाएगी व स्टार्ट नहीं होगी जिससे चोर इसे चुराकर नहीं ले जा पाएंगे। वहीं गाड़ी की लांचिंग मौके विधायक सवना ने कहा कि तकनीक का हमसफर होना आज की बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि फाजिल्का के लिए यह मान वाली बात है कि यहां प्लेटिनम जैसा ग्राहक समर्पित सेवाओं वाला शोरूम मौजूद है। उन्होंने पहली एच-स्मार्ट एक्टिवा लेने वाले ग्राहक को बधाई दी और केक काटकर समस्त प्लेटिनम स्टाफ और मेहमानों के साथ खुशी मनाई। इस मौके पर उद्यमी अजय सिंह सावनसुखा, ट्रक यूनियन फाजिल्का के अध्यक्ष मंजोत सिंह खेड़ा, सुरेंद्र कंबोज, पवन भठेजा, मनीष कटारिया, प्रवीण खुराना, बंटी सचदेवा, पूजा सचदेवा व अन्य शहरवासी मौजूद रहे।