फाजिलका-(दलीप दत्त)- पंजाब के एडवोकेट जनरल विनोद घई ने आज सुबह आसफवाला में बनी शहीदों की समाधि पर जाकर 1971 के भारत-पाक युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की। उन्होंने कहा कि इन महान बलिदानियों की कुर्बानी कारण ही देश की सरहदें सुरक्षित हैं। उन्होंने शहीदें की समाधी कमेटी द्वारा यादगार के किए जा रहे प्रबंधन के लिए उन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की यादचिन्हों से हम हमारी नई पीढ़ी में देश भक्ति की भावना पैदा कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि हमारे शहीद हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस मौके फाजिल्का के विधायक नरेन्द्रपाल सिंह सवना, डिप्टी कमिश्नर डा. सेनू दुग्गल, एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस मौके शहीदों की समाधी कमेटी से कर्ण गिलहोत्रा,रवि नागपाल, मनीष कटरिया, आशीष कुमार ने उन का स्वागत करते उन को इस यादगार बारे जानकारी दी।
पंजाब के एडवोकेट जनरल विनोद घई ने शहीदों की समाधि पर भेंट की श्रद्धांजलि
- Post author:Dalip Datt
- Post published:March 18, 2023
You Might Also Like
फाजिल्का पुलिस ने 9 किलो 387 ग्राम हैरोइन बरामदगी मामले में गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों से पूछताछ के बाद 3 अन्य आरोपियों को नामजद किया
गन्ना पिंड में नशे की 4 पुड़िया बेचने पर एक मिलती हैं फ्री, 4 हजार आबादी, 10 में से 7 नशेड़ी, जालंधर का एक गांव ड्रग्स की दुकान:


