You are currently viewing पंजाब राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा उचित प्रबंधन के तहत जिला फाजिल्का में सफलतापूर्वक संपन्न

पंजाब राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा उचित प्रबंधन के तहत जिला फाजिल्का में सफलतापूर्वक संपन्न

  • Post author:
  • Post published:

-21 परीक्षा केंद्रों में 6321 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

फाजिलका-(दलीप दत्त)- पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के मार्गदर्शन में और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में, एससीईआरटी पंजाब ने पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करने के लिए छात्रवृत्तियां देने के लिए राज्य स्तरीय वजीफा परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता व शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी फाजिल्का डॉ. सुखवीर सिंह बल तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी पंकज कुमार अंगी ने बताया कि इस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए जिला फाजिल्का में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से  तहसील अबोहर में 9 परीक्षा केंद्र, तहसील फाजिल्का में 8 व जलालाबाद तहसील में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। छात्रों को उनके शिक्षकों द्वारा अच्छी तरह से तैयारी करवाई गई थी। जिससे छात्रों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इस परीक्षा में भाग लिया।

उप जिला शिक्षा अधिकारी कम जिला नोडल अधिकारी पंकज कुमार अंगी ने जिले के विभिन्न केंद्रों का दौरा कर चल रही परीक्षा का जायजा लिया और संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि फाजिल्का जिले के 7473 छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था। जिसमें से 6321 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह 84.58 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला नागरिक एवं पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग रहा। इसके अलावा डायट प्राचार्य डॉ. रचना, जलालाबाद तहसील प्रभारी प्राचार्य हंस राज, तहसील प्रभारी फाजिल्का प्राचार्य हरि चंद कंबोज, प्राचार्य संदीप सिडाना, तहसील प्रभारी अबोहर प्राचार्य मनोहर लाल, प्राचार्य जसविंदर सिंह, वरिष्ठ सहायक सुभाष कुमार, क्लर्क अभिनव, कोआर्डिनेटर परीक्षा विवेक अनेजा, समूह केन्द्र सुपरिटेंडेंट और निगरान अमले द्वारा सराहनीय सेवाएं प्रदान की गई।