You are currently viewing फाजिल्का पुलिस ने 9 किलो 387 ग्राम हैरोइन बरामदगी मामले में गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों से पूछताछ के बाद 3 अन्य आरोपियों को नामजद किया 

फाजिल्का पुलिस ने 9 किलो 387 ग्राम हैरोइन बरामदगी मामले में गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों से पूछताछ के बाद 3 अन्य आरोपियों को नामजद किया 

  • Post author:
  • Post published:

फाजिल्का-(दलीप दत्त)-फाजिल्का एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रैस कांफ्रेंस में एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि डीएसपी अतुल सोनी, एसपीडी व थाना सदर जलालाबाद के एसएचओ गुरविंदर कुमार पुलिस टीम सहित गश्त करते हुए गांव संतोख सिंह वाला के नजदीक पहुंचे तो उनको सूचना मिली कि अमनदीप सिंह वासी ढंडी कदीम, बग्गू सिंह वासी नौ बहिराम शेर सिंह वाला, बिंदर सिंह वासी प्रभात सिंह वाला, गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरी वासी ढाणी फूला सिंह और होशियार सिंह वासी प्रभात सिंह वाला कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा हैरोइन मंगवाई है। जो इस मंगवाई हैरोइन को मोटरसाइकिल पलेटिना और एक अन्य मोटरसाइकिल द्वारा उठाकर ले गए हैं। यदि बार्डर एरिया प्रभात सिंह वाला, सबाके, ढंडी कदीम एरिया में गश्त व नाकाबंदी की जाए तो काबू आ सकते हैं। पुलिस ने गांव ढंडी कदीम में नाकाबंदी कर दी। पुलिस की नाकाबंदी को देखकर गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरी वासी ढाणी फूला सिंह और होशियार सिंह वासी प्रभात सिंह वाला ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल पलेटिना नंबर पीबी-37डी-3306सहित भागने का प्रयास किया जिनको पीछा करके पुलिस ने काबू कर लिया। जिनसे 2 मोबाइल रियलमी, 3 बैग बरामद बलिकिंग बैल्स, व आवाज करने वाले 2 रबड़ के खिलौने बरामद हुए हैं जिनकी आवाज से पाकिस्तानी तस्करों को ड्रोन के जरिए उक्त हैरोइन भेजने में आसानी होती है। बाद में उक्त आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अमनदीप सिंह वासी ढंडी कदीम, बग्गू सिंह वासी नौ बहिराम शेर सिंह वाला, बिंदर सिंह वासी प्रभात सिंह वाला को नामजद किया है जिनकी पुलिस द्वारा तलाश हेतु छापामारी की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि उक्त आरोपियों में से अमनदीप सिंह मुख्य सरगना है जिसके पाकिस्तानी समगलरों से संबंध हैं जिनकी गिरफ्तारी के बाद ही उक्त बात का खुलासा होगा