You are currently viewing नेशनल डिग्री कालेज में मनाया गया पंजाबी अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

नेशनल डिग्री कालेज में मनाया गया पंजाबी अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

  • Post author:
  • Post published:

फाजिलका–(दलीप दत्त)-पंजाबी अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को समर्पित नेशनल डिग्री कालेज चुवाड़ियांवाली फाजिल्का में कालेज में बने पंजाबी भाषा मंच द्वारा प्रोग्राम करवाया गया। जिस में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस में विद्यार्थियों द्वारा कविता उच्चारण, भाषण, कवियों के जीवन, सवाल-जवाब, पंजाबी बुझारतें आदि गतिविधियों पेश की गई। यह प्रोग्राम पंजाबी विभाग के सहायक प्रोफैसर नवदीप कौर और सहायक प्रोफैसर राजवीर कौर द्वारा करवाया गया। इस में विद्यार्थियों को पंजाबी भाषा की महत्ता, उद्देश्य, पेश- चुनौतियें बारे जागरूक किया गया।

इस मौके कालेज के कार्यकारी प्रिंसिपल डा. रचना महरोक ने बताया कि भाषाएं सारी ही अच्छी हैं परंतु हमें अपनी मातृभाषा को नहीं भूलना चाहिए और मातृभाषा को बोलते समय कभी भी शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। इस मौके कालेज का समूह स्टाफ मौजूद था।